फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहयोग से स्मार्ट बनेंगी सरकारी स्कूलों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सहयोग से स्मार्ट बनेंगी सरकारी स्कूलों की क्लास
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों को जल्द ही स्मार्ट क्लास की सुविधा मिल सकती है। शासन ने सामुदायिक सहयोग से इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास विकसित करने का निर्देश दिया है। जिसमें 18 पैरामीटर यानी मापदंड पर विद्यालय संतृप्त हों।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पहले स्कूलों में अवस्थाना सुविधाओं को विकसित करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प योजना संचालित की थी। इस योजना के तहत बहुत से स्कूलों में टाइल्स, पेयजल व्यवस्था, प्रसाधन, विद्युतीकरण, शौचालय, हैंड वॉशिंग यूनिट आदि की स्थापना हो चुकी है। अब स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने का निर्देश शासन ने दिया है। इस काम में उद्यमियों व समाजसेवियों से सहयोग लिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जिले लगभग सभी स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत बहुत सारे जरूरी काम पूरे हो चुके हैं। अब शासन का निर्देश मिलने पर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने के लिए जिले के उद्यमियों, व्यवसायियों और समाजसेवियों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें