फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छह घंटे की बिजली कटौती, केवल एक घंटे मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में मौसम में नरमी के बीच बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। शनिवार रात से शुरू हुई बिजली की कटौती रविवार को भी दिन भर जारी रही। जिसके चलते शहर के 30 हजार लोग परेशान हुए। रविवार की सुबह एक घंटे ही पेयजल सप्लाई मिली।
विज्ञापन


रात के समय में मौसम में नरमी है लेकिन दिन अब भी काफी गरम है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री होने के चलते लोगों के घरों में अभी भी कूलर, एसी का संचालन किया जा रहा है। शनिवार रात को नगर के हाईडिल काॅलोनी, अंसारी रोड, सब्जी मंडी, अनूपशहर अड्डा समेत अन्य बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी हुई। जबकि रविवार सुबह वीसीबी की मरम्मत के चलते हाईडिल काॅलोनी बिजलीघर से जुड़े 10 हजार से अधिक लोगों को चार घंटे तक बिजली सप्लाई नहीं मिली।
स्थिति यह रही कि बिजली कटौती के कारण नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर, बाईपास रोड, राधानगर, नहर काॅलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई एक घंटे से अधिक नहीं दी जा सकी। रविवार को अवकाश के कारण घरों में देरी से उठने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। इससे पहले शनिवार रात को भी विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हुए। मामले में बिजली निगम के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि बिजलीघर पर मरम्मत के कारण दिन में परेशानी हुई। जबकि रात के समय कुछ क्षेत्रों में फाल्ट को ठीक करने के दौरान सप्लाई प्रभावित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें