फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं सिखेंगी आत्मरक्षा के तरीके, दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राएं सिखेंगी आत्मरक्षा के तरीके, दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अब छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। आक्रामकता आत्मरक्षा का सबसे बड़ा मुफीद माध्यम है और इस उद्देश्य को लेकर प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को अलग-अलग आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश मिलने के बाद विभागीय अफसर छात्राओं को प्रशिक्षण देने की तेयारियों में जुट गए हैं।
शासन का आदेश है कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षण किया जाए। इसके अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को प्रशिक्षण देकर शारीरिक और मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, ताकि विषम परिस्थितियों में बिना विचलित हुए वह अपनी सुरक्षा कर सकें। वहीं, दूसरी ओर इसको लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बीएसए को आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक सरकार द्वारा कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तीकरण और स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम में इसके अंतर्गत अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। शासन का यह निर्देश मिलने पर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण देने की जल्द ही शुरूआत कर दी जाएगी।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें