फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर मिठाई और तेल समेत 10 नूमने भरे

विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर छापे मारी करते खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
छापा मारकर मिठाई और तेल समेत 10 नूमने भरे
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरे जिले में अभियान चलाया। मंगलवार को अधिकारियों ने मिठाइयों की दुकानों से 10 नूमने भरे। एडीएम प्रशासन ने अभियान को जिले भर में चलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर सबसे अधिक मिठाइयों की बिक्री होती है। ऐसे में मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिष्ठान विक्रेता मिलावटखोरी करते हैं। इसे रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को अभियान चलाया। सबसे पहले सीएफएसओ मनोज कुमार के नेतृत्व में अफसरों ने मोहल्ला शेखसराय स्थित एक मिठाई विक्रेता के गोदाम पर छापा मारा। यहां से छेना रसगुल्ला, संदेश, सोनपापड़ी और काजू बर्फी के नमूने भरे। इसके बाद टीम ने स्याना अड्डा क्षेत्र स्थित दो मिठाई की दुकानों से दो बूंदी लड्डू, रसगुल्ला और जनरल स्टोर से सरसों के तेल का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि मिठाइयों के साथ अन्य खाद्य सामग्री के भी सैंपल भरे जाएंगे। दूध और दूध से बनने वाली सामग्री पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें