फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्याना अड्डा चौराहे को फोरलेन करने के लिए 39.57 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
यहां से हाेगा निर्माण।
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के शिकारपुर तिराहे से वाया स्याना अड्डा पांच किमी लंबी सड़क फोरलेन होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 39.57 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। अगले माह में सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



शहर में प्रवेश मार्गों की हालत खस्ता है। इसके चलते शहर में आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोक निर्माण विभाग ने नगर के शिकारपुर तिराहे से वाया स्याना अड्डा गांव इमलिया की ओर, स्याना अड्डा से अनूपशहर रोड, नगर के भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे लिंक रोड के चौड़ीकरण की योजना तैयार की गई थी। अब शासन ने नगर के शिकारपुर तिराहे से वाया स्याना अड्डा गांव इमलिया की ओर (कुल पांच किमी) सड़क को फोरलेन करने के लिए 39.57 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी विभाग की ओर से जीओ (शासनादेश) जारी करने में कुछ समय लगेगा।
अधिकारियों का मानना है कि इस माह के अंत तक सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए अगले माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संभावना है कि अगले बारिश के सीजन से पहले इस सड़क को फोरलेन करने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। शिकारपुर तिराहे से प्रतिदिन स्याना, गढ़, अनूपशहर, संभल, जहांगीराबाद की ओर 30 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने शिकारपुर तिराहे से वाया स्याना अड्डा पांच किमी सड़क को फोरलेन करने की मंजूरी दी है। अभी इसके लिए जीओ जारी नहीं किया गया है। जीओ जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें