फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 करोड़ से चौड़ी होगी नरौरा-अलीगढ़ सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
87 करोड़ से चौड़ी होगी नरौरा-अलीगढ़ सड़क
विज्ञापन

बुलंदशहर। नरौरा से अलीगढ़ तक का सफर सुगम बनाने के लिए अधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए चुनाव से पहले ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। करीब 40 किमी लंबी सड़क को तीन मीटर से दस मीटर करने की योजना है। बुलंदशहर के साथ ही अलीगढ़ के लोक निर्माण विभाग के खंड के साथ मिलकर इस योजना को परवान चढ़ाया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद नरौरा स्थित गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद नरौरा-अलीगढ़ रोड का नाम कल्याण सिंह मार्ग करने की घोषणा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की थी। इसके बाद सड़क का नाम परिवर्तन करने के साथ ही सड़क के चौड़ीकरण के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद अलीगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने करीब 40 किमी लंबी सड़क को तीन मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। बुलंदशहर लोक निर्माण विभाग के खंड में करीब चार किमी का हिस्सा आता है, जबकि शेष 36 किमी का हिस्सा लोक निर्माण विभाग अलीगढ़ के हिस्से में आता है। इसके लिए दोनों खंडों के अधिकारियों की सहमति के बाद कुल 87 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। हालांकि इसके संबंध में अभी तक कोई स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजा जा चुका है प्रस्ताव
नरौरा-अलीगढ़ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है। अभी तक इसके लिए शासन की स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद अलीगढ़ खंड के अधिकारी ही इसका निर्माण कराएंगे।
- प्रताप सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें