फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बस की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
अहमदगढ़ में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
डग्गामार बस की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र में गांव खुदादिया के निकट होली से पूर्व बृहस्पतिवार देर रात एक अनियंत्रित डग्गामार बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
शिकारपुर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी गजेंद्र सिंह टैक्सी चलाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को वह कार लेकर मेरठ गए थे। जहां से वह गांव दौलतपुर थाना डिबाई निवासी अपने साथी दानवीर सिंह, विशाल, टीटू, मदन कुमार, जितन, रविंद्र कुमार और कुलदीप के साथ दौलतपुर जा रहे थे। जब वह गांव खुदादिया के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डग्गामार बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के आगे के हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, कार में सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस में सवार चालक व परिचालक मौके से भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बमुश्किल बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गजेंद्र सिंह, दानवीर सिंह और विशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि, कार सवार गंभीर रुप से घायल टीटू, मदन कुमार, जितन कुमार, रविंद्र कुमार और कुलदीप को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक गजेंद्र के रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार निवासी दौलतपुर ने मामले में तहरीर देकर अज्ञात बस चालक व परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव में फीका रहा होली का त्योहार, पसरा रहा सन्नाटा
दौलतपुर गांव में होलिका दहन के बाद ग्रामीण एक-दूसरे को होली की बधाइयां दे रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि उनके गांव निवासी दानवीर और विशाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि, गांव निवासी पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीण और उनके परिजन सीएचसी पहुंच गए। शुक्रवार को होली के दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
मेरठ में करते थे हलवाई का काम
दौलतपुर निवासी मृतक दानवीर, विशाल अपने गांव निवासी अन्य घायल साथियों के साथ मेरठ में हलवाई का काम करते थे। शुक्रवार को होली पर्व मनाने के लिए वह बृहस्पतिवार शाम को मेरठ से काम खत्म कर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात डग्गामार वाहन चालक व परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें