फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड हवलदार के घर से लाइसेंसी बंदूक समेत एक लाख की नकदी चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड हवलदार के घर से लाइसेंसी बंदूक समेत एक लाख की नकदी चोर
विज्ञापन

गुलावठी। ग्राम फैजाबाद रिढ़ावली में सेना से रिटायर्ड हवलदार कुंवरपाल के घर से बदमाशों ने लाइसेंसी बंदूक, 25 कारतूस, 40 ग्राम सोना व एक लाख रुपये की चोरी कर ली। गुलावठी पुलिस व बुलंदशहर से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित कुंवरपाल ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
कुंवरपाल ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए बुलंदशहर गया हुआ था। उसका बुलंदशहर में भी एक मकान है, अन्य परिजन वहीं रहते हैं। इस बीच अज्ञात बदमाशों ने गांव में उसके घर के ताला तोड़कर चोरी कर ली। रविवार की दोपहर को जब वह गांव पहुंचा तो चोरी का पता चला। घर में रख सामान बिखरा पड़ा था। कुंवरपाल के अनुसार चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में चोरी की है। इस बीच अनेक ग्रामीण एकत्र हो गए। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की नाक के नीचे हुई वारदात
कुंवरपाल के घर चोरी की वारदात पुलिस की नाक के नीचे हुई। कुंवरपाल के भाई रतनपाल की हत्या गत 19 नवंबर को हुई थी। रतनपाल की पत्नी ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रतनपाल की हत्या के बाद उसके पुत्र विनीत व अन्य परिजनों ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। विनीत ने एक हत्यारे की बेटी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस इस हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, एक आरोपी अभी भी फरार है। रतनपाल हत्याकांड के बाद गांव में पुलिस बल है। दो पुलिसकर्मी दिन व रात में विनीत के घर के पास ड्यूटी करते हैं तथा दो पुलिसकर्मी आरोपियों के घर के पास ड्यूटी करते हैं। बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें