फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान और सचिव से होगी 7.93 लाख की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान प्रधान और सचिव से होगी 7.93 लाख की रिकवरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाहिदपुर कलां के निवर्तमान प्रधान और सचिव से 7.93 लाख रुपये की रिकवरी होगी। यह आदेश डीएम ने जारी किए हैं। दोनों को आधी-आधी राशि जमा करवानी होगी। आरोप है कि गांव में विकास कार्य दर्शाकर निवर्तमान प्रधान और सचिव ने फर्जी बिल लगाकर राशि निकाल ली थी। शिकायत मिलने पर पूरा मामला खुलने पर ग्राम सचिव को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत जाहिदपुर कलां के ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए थे। शिकायत मिलने पर जब जांच की गई तो निवर्तमान प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा विकास कार्य दर्शाकर और फर्जी बिल आदि लगाकर ग्राम पंचायत के खाते से 7.93 लाख रुपये की राशि निकालने का खुलासा हुआ था। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, नाला निर्माण के नाम पर 2.89 लाख रुपये, खड़ंजा निर्माण के नाम पर 3.54 लाख रुपये और नाली निर्माण के नाम पर 1.49 लाख रुपये की राशि ग्राम पंचायत के खाते से निकालने का खुलासा हुआ था। इस पर गत दिनाें ग्राम सचिव आदेश कुमार को निलंबित किया जा चुका है। अब डीएम रविंद्र कुमार ने निवर्तमान प्रधान और सचिव से फर्जी बिल लगाकर निकाली गई उक्त राशि को जमा करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के तहत निवर्तमान प्रधान और सचिव को आधी-आधी राशि जमा करवानी होगी। यह राशि पंचायत राज विभाग में जमा करानी होगी। राशि जमा नहीं करने पर आगामी विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें