फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी हो सकती है आरक्षण की अनंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जारी हो सकती है आरक्षण की अनंतिम सूची
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दोबारा तैयार हो रही आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को जारी हो सकती है। सूची को तैयार करने में जिला प्रशासन जुटा है। वहीं, अनंतिम सूची का गांव-दर-गांव बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
जनपद में 946 ग्राम पंचायत, 52 जिला पंचायत सदस्य, 1315 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12,147 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है। इससे पहले इन सभी पदों पर आरक्षण जारी होगा। पहले शासन ने वर्ष 1995 से लेकर 2015 तक हुए चुनाव के आरक्षण को आधार मानकर आरक्षण तैयार करने के आदेश दिए थे। जिला प्रशासन ने शासन के इसी आदेश के तहत आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी करने की सभी तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन इसी बीच हाईकोर्ट ने इस सूची को जारी करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने शासन को वर्ष 2015 के चुनाव में हुए आरक्षण के आधार पर ही सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके चलते शासन ने जिला प्रशासन को दोबारा आरक्षण सूची तैयार करने के आदेश जारी किए। यह आदेश मिलते ही जिला प्रशासन दोबारा आरक्षण तैयार करने में जुट गया। इस बार बदली गई व्यवस्था से जनपद में अधिकांश सीटों पर उलटफेर तय माना जा रहा है। विभागीय अफसरों के अनुसार आरक्षण की सभी प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन के अनुसार पारदर्शिता के साथ तैयार की गई है। आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची दोबारा तैयार की जा रही है। इस कार्य में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को जारी हो सकती है। इसके बाद इस पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
- नन्दलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें