कोतवाली क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में किसी व्यक्ति द्वारा जाली नोट जमा कराने के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारी ने पीएनबी के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बैंक की यमुनापुरम शाखा में किसी व्यक्ति ने किसी खाते में 100-100 रुपये के 10 जाली नोट जमा करा दिए थे। ये जाली नोट दावा अनुभाग निर्गम विभाग की जांच में पकड़ लिए गए। इसके बाद इस मामले में आरबीआई के एक पदाधिकारी ने कोतवाली देहात में पीएनबी की यमुनानगर शाखा के बैंक प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।