फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव : 1.40 लाख परिवारों को नि:शुल्क बंटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्न महोत्सव : 1.40 लाख परिवारों को नि:शुल्क बंटा राशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले की 1352 राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया गया। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक पहले दिन 1.40 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को निशुल्क राशन का वितरण किया गया। किसी भी दुकान से कम राशन देने समेत किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। इस दौरान जनपद भर में मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों और डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में खाद्यान्न का वितरण किया गया।
जिले को 16 सेंटर में बांटकर सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, ताकि राशन वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। पात्र राशन कार्ड धारक को प्रति यूनिट पूरा राशन मिले, इसके लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए, साथ ही कोटेदारों को हिदायत जारी कर दी थी कि कम राशन देने पर कार्रवाई होगी। जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन वितरण की शुरूआत सुबह आठ बजे से हो गई, जो देर रात्रि आठ बजे तक जारी रही। इस दौरान दुकानों को सजाया गया और कोरोना से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए गए। वितरण स्थल पर टीवी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। शासन का आदेश था कि प्रति दुकान पर कम से कम 100 परिवारों को राशन वितरण किया जाए। इस तरह से दुकानों पर एक लाख 35 हजार 200 परिवारों को राशन का वितरण किया जाना था, लेकिन इसके सापेक्ष जिले में 1.40 लाख से अधिक परिवारों को राशन का वितरण किया गया। नगर के कृष्णा नगर स्थित दुकान पर व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंसल, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मनोज गर्ग ने नगर क्षेत्र स्थित राशन की दुकान पर राशन वितरण की शुरूआत करवाई। इस दौरान सभासद प्रियंका शर्मा, सुखदेव शर्मा, संजय महेश्वरी, चंद्रपाल सिंह, सभासद अजय कुमार, राजेश शर्मा और त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी 70 हजार ही मिले हैं थैले
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बृहस्पतिवार को जिले की सभी दुकानों पर शासन के आदेश पर अन्न महोत्सव मनाया गया। इस दौरान पात्र राशन कार्ड धारकों को एक थैला भी दिया गया। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा है। अभी तक विभाग को 70 हजार थैले ही मिले हैं।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ राशन वितरण
स्याना/खानपुर/जहांगीराबाद/औरंगाबाद/अनूपशहर। स्याना में विधायक देवेन्द्र लोधी एडवोकेट ने नगर के पुराना छत्ता पर आयोजित समारोह में अन्न योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क गेहूं व चावल का वितरण किया। राशन विक्रे ता सविता शर्मा, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ अलका, अमित शर्मा, बिलाल खां, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे। खानपुर में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल नगर पंचायत सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन डीलरों की दुकानों पर पहुंचकर राशनकार्ड धारकों को निशुल्क गेहूं-चावल के बैग वितरित कराए। सभासद चमन लाल गुप्ता, जयभगवान सैनी, नानक वाल्मीकि, व्यापार मंडल अध्यक्ष पिंटू चौहान, वीरेंद्र माहुर मौजूद रहे। जहांगीराबाद में पालिकाध्यक्ष डॉ. सूरजभान माहुर, राशन डीलर फैसल खान, डा. रवि, डब्बू सिसोदिया, डब्बू गॉड, मनोज, योगेंद्र, नोडल अधिकारी दीपक कुमार मौजूद रहे। औरंगाबाद में नगर पंचायत के चेयरमैन अख्तर मेवाती और भाजपा के पूर्व जिलामंत्री नरेश तायल ने गरीब राशन उपभोक्ताओं को अनाज का वितरण किया। इस मौके पर सभासद नईम कुरैशी, ओमप्रकाश गौतम, वकील खा, श्यामलाल लोधी मौजूद रहे। अनूपशहर के मोहल्ला देहलीगेट में कोटेदार वीरसिंह फौजी की दुकान पर विधायक संजय शर्मा व एसडीएम पदमसिंह ने निशुल्क अन्न का वितरण किया। दिनेश कुशवाहा, पवित्र कौशिक, बुंदू सैफी, मुनेश शर्मा, संस्कार शर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें