फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सही पाए गए एसएमआई पर लगे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सही पाए गए एसएमआई पर लगे आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद में तैनात एसएमआई पर लगे आरोप जांच में सही पाए गए हैं। जांच अधिकारी ने डीएम को जांच आख्या सौंपते हुए एसएमआई पर कार्रवाई और दूसरे जिले में स्थानांतरण किए जाने की संस्तुति की है।
बताते चलें कि सिकंदराबाद ब्लॉक के राशन डीलरों ने एसएमआई पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें एसएमआई के खिलाफ राशन डीलरों को धमकाना, उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराने सहित विभिन्न शिकायतें की गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम रविन्द्र कुमार ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सौंपी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अपनी जांच पूरी कर जांच आख्या डीएम को भेजी है। जिसमें राशन डीलरों द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। खाद्यान्न तकपट्टी में नियमानुसार कट्टों का वजन अंकित किया जाना चाहिए था, लेकिन इसे अंकित नहीं किया जा रहा। कट्टों का वजन उचित दर विक्रेताओं को नहीं दिया जा रहा था। इसके अलावा डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार द्वारा शुद्ध वजन प्राप्त कराए जाने के संबंध में कोई साक्ष्य केन्द्र प्रभारी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके अलावा अन्य आरोप भी सही पाए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अपनी जांच आख्या डीएम को सौंपी है। जिसमें एसएमआई के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने के साथ अन्य जनपद में स्थानांतरण किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध वसूली के मामले में भी एसएमआई को नोटिस जारी
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र की एसएमआई पर पिछले दिनों कोटेदारों ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर डीएम को शिकायत दी थी। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। शिकायत मिलने पर और वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। जिला खाद्य विपरण अधिकारी जेया करीम अहमद ने बताया कि इस मामले में एडीएम न्यायिक की ओर से सिकंदराबाद की महिला एसएमआई को कारण बताओ नोटिस जारी हो गया है। निर्धारित समय पर नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर पूरे मामले जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें