फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार<bha>;</bha> डीएनए जांच को भेजा गया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी का डीएनए नमूना लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

29 जुलाई की रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ घटना हुई। आरोप है कि अलीगढ़ जनपद के थाना हरदुआगंज क्षेत्र निवासी अंकित रात के समय घर में घुस आया और किशोरी को जबरन पास के एक घेर में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर आरोप है कि आरोपी पक्ष ने परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अंकित निवासी महमूदपुर, थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी का डीएनए नमूना लेकर फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें