फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संशोधित....खेत में लगी फेंसिंग में करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत

विज्ञापन
सिकंदराबाद में करंट से दंपती की मौत के बाद गांव वालों  से पूछताछ करती पुलिस। संवाद 
विज्ञापन
सिकंदराबाद । कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में बुधवार को खेत में लगी फेंसिंग लाइन में करंट की चपेट में आने से किसान दंपती की मौत हो गई। पति अपने खेत में लगी सब्जी तोड़ने के लिए गए थे। नलकूप की नाली से किसान का पैर फिसल गया। इसी दौरान बचाव के लिए फेंसिंग का तार पकड़ने से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शेरपुर निवासी 58 वर्षीय भगवान सिंह उर्फ लाला (58 वर्ष) बुधवार को सब्जियां तोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। वे सिंचाई के लिए बनाई गई नाली की मेड़ पर चल रहे थे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। उन्होंने गिरने से बचने के लिए फेंसिंग के तार का सहारा लिया। जैसे ही उन्होंने तार पकड़ा वे करंट की चपेट में आ गए। वहीं पर उनकी मौत हो गई।
बहुत देर तक जब वे खेत से घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी भगवती देवी (56 वर्ष) उन्हें देखने के लिए गईं। वहां पर भगवान सिंह तार से चिपके हुए थे। उन्होंने पति को उठाने की कोशिश तो वह भी करंट की चपेट आ गईं। भगवती देवी की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि दोनों लोग तार से चिपके हुए हैं तो उन्होंने तत्काल उनके बेटे और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी सुनते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दोनों को लेकर सिकंदराबाद के संयुक्त राजकीय चिकित्सालय में पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पावर कॉरपोरेशन पर लगाए आरोप, जेई ने दिया प्रार्थना पत्र
ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि ट्यूबवेल पर काम कर रहे पति-पत्नी की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
इस मामले में पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसान ने फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत में फेंसिंग कर रखी थी। इसी फेंसिंग में करंट उतरने से हादसा होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। इस संबंध में गोपालपुर के जेई ने पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया है।
पशुओं से सुरक्षा के लिए लगाए, खुद की जान चली गई
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक भगवान सिंह के एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि भगवान सिंह ने आवारा पशुओं से करीब 10 बीघा खेत में सब्जी बचाने के लिए फेंसिंग कराई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था यही फेंसिंग उनकी जान ले लेगी। ग्रामीण और परिवार के लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।



पहले भी जा चुकी हैं कई जान
वर्ष 2024 में डिबाई में दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों अलीगढ़ में पढ़ाई कर रहे थे। शिकारपुर के गांव जलालपुर कटोरा में 2026 में एक बच्चे की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि फेंसिंग परमिशन के बाद लगनी चाहिए, जिससे किसी की जान न जाए। यदि कोई व्यक्ति लगाता है तो उसके साथ सुरक्षा के भी इंतजाम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें