फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, दी तहरीर
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी। युवती ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवती ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसके पड़ोस में एक युवक रहता है। आरोपी ने पहले उसे प्यार का झांसा दिया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पड़ोसी युवक शादी करने का उसे आश्वासन देता रहा। इस बीच भी युवक ब्लैकमेल कर उससे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती के अनुसार जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी आग बबूला हो गया तथा उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 10 नवंबर की शाम को उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी। वीडियो तेजी से वायरल हुई। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ शुक्त्रस्वार को घटना की तहरीर दी है। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि युवती ने थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं है। तहरीर मिलने पर युवती की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें