फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत नाजुक
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों नौ माह की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में बाल कल्याण समिति की टीम मंगलवार को मेरठ मेडिकल पहुंची, जहां बच्ची का ऑपरेशन के बाद उपचार चल रहा है। लेकिन, अभी भी बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में जांच के बाद समिति की टीम ने एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गत 18 जुलाई को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ माह की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला था। बच्ची को परिजन लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। हालांकि, उसी दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भी भेज दिया था। मेरठ मेडिकल में बीते दिनों बच्ची का ऑपरेशन किया गया, लेकिन अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने महिला आयोग को भेजी रिपोर्ट
बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह और डॉ. शुचिता पंवार ने बताया कि मेरठ से लौटने के बाद समिति की ओर से एक रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के साथ एक पत्र एसएसपी को भेजकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही समिति ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, महिला कल्याण उप्र के निदेशक, डीएम और प्रोबेशन अधिकारी को भी जांच रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही बताया कि समिति ने बच्ची के गांव जाकर भी घटना की जानकारी हासिल की। उसके परिजन खौफ में हैं और ग्रामीण भी बच्चों खासकर बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें