फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झोलाछाप पर किशोरी का गलत उपचार करने का आरोप, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खानपुर में झोलाछाप के गलत इलाज करने से 13 वर्षीय किशोरी निधि सैनी की मौत हो गई। किशोरी के चाचा ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगा सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि अन्य लोगों का गलत इलाज करने से मौत न हो।
विज्ञापन

खानपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 13 वर्षीय भतीजी निधि सैनी शिक्षा सदन में कक्षा आठ की छात्रा थी। 27 सितंबर को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर एक झोलाछाप को दिखाया। दो दिन दवा खाने पर सुधार न होने पर दूसरे झोलाछाप ने इलाज करने की बात कही। तीन दिन दवा खाने पर उसके मुंह में छाले हो गए, इसके बाद संबंधित झोलाछाप ने ग्लूकोज चढ़ाने से हालत और गंभीर हो गई। किसी तरह भतीजी को लेकर बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संबंधित झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें