फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

Sat, 05 Oct 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। छात्र-छात्राओं के लिए भारत सरकार ने पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इसके तहत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी प्रवेश परीक्षा से विद्यार्थियों का चयन करेगी। 31 अक्तूबर तक प्रवेश परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए भारत सरकार ने नई छात्रवृत्ति योजना शुरू की है।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में शासन स्तर से पत्र जारी करके संबंधित विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और खानाबदोश छात्र आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्र जिनके माता-पिता की आय प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये से कम है, वे प्रवेश परीक्षा देने के लिए पात्र हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। उन्होंने संबंधित छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें