फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर हत्याकांड: सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, कालाआम पर पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
कलाआम चौराहे पर एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
उदयपुर हत्याकांड: सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, कालाआम पर पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को कन्हैया हत्याकांड के विरोध में बुधवार को जनपद में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। कालाआम चौराहे पर पुलिस और पदाधिकारियों के बीच राजस्थान सरकार का पुतला फूंकने से रोकने पर नोकझोंक हुई। अधिकारियों के समझाने पर कार्यकर्ता माने और एसपी सिटी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बुधवार दोपहर को कालाआम चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने उदयपुर में हुई घटना की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरेआम दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर वारदात की वीडियो बनाकर वायरल करना और प्रधानमंत्री को धमकी देना सरकार की लापरवाही है। सरकार पर आरोप लगाया कि मृतक ने वारदात से पूर्व भी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन, उसे सुरक्षा नहीं दी गई। इसके बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करने की कोशिश की। जिस पर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मौके पर पहुंच कर उनसे ज्ञापन लिया। इस अवसर पर शैलेंद्र परमार, अंकित परमार, अमित लोधी, विनीत झा, पुष्पेंद्र सिंह, प्रशांत, सचिन, पंकज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देहात में भी हुआ प्रदर्शन, अफसरों को सौंपे गए ज्ञापन
शिकारपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अरविंद कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अरुण सैनी, वीरेंद्र गर्ग, जुगनू शर्मा, संजू सैनी, धर्मेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, स्याना में हिन्दू जागरण मंच ने एसडीएम मधुमिता सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विकास, विक्रांत, राजेन्द्र प्रकाश, सतवीर सिंह व बबलू चौधरी आदि मौजूद रहे। डिबाई में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय दल के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसील में एसडीएम गजेंद्र सिंह व सीओ रमेश चंद्र त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोपाल, जीतू बजरंगी, तहसील गोरक्षा प्रमुख, डॉ. उपेंद्र, महेश, विनीत, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खानपुर में बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए कन्हैया को सुरक्षा मुहैया न कराने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई व निर्मम हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। पांच सूत्री ज्ञापन भी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह को सौंपा है। इस मौके पर प्रखंड संयोजक सुभाष बजरंगी, कपिल लोधी, निखिल, रितिक शर्मा,आशीष शर्मा, सत्यम गोस्वामी, हेमराज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जहांगीराबाद में बुधवार को नगर के मोहल्ला टीचर कालोनी स्थित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यालय पर हिंदू परिषद व बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शन की सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यालय पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को समझाया। वहीं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राजस्थान कांड के पीछे पाकिस्तानी साजिश की आशंका जताई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत कार्य अध्यक्ष वीरपाल शर्मा, अवधेश कुमार, कपिल कुमार, कुलदीप शर्मा, निलेश कुमार, दीपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें