फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
डीआईओएस को ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों के लिए शनिवार को शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने 16 सूत्रीय मांगों का शासन के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार को सौंपा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों ने मांगों के लिए धरना दिया।
संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लगातार की जा रही है। इसके बावजूद मांगों पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। इससे शिक्षकों में रोष है। बताया कि शिक्षकों की 16 मांगें हैं, जिन्हें बार-बार पूरा कराने की मांग सरकार से की जा रही है। इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही है। बताया कि शिक्षकों की प्राथमिकता पुरानी पेंशन बहाली है। इसके अलावा शिक्षक व कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने, सेवानिवृत्त लाभों का भुगतान अविलंब कराए जाने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समान वेतन, महंगाई भत्ता, चयन, प्रोन्नत व पदोन्नति समेत अन्य मांग भी अविलंब पूरी की जाएं। आठवें वेतन आयोग का गठन करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो, आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रपाल वर्मा, जेपी भारद्वाज, धर्मपाल सिंह, सुंदरपाल यादव, राजेश सोलंकी, राजपाल सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें