फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महंगाई के विरोध में भीम वाहिनी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। महंगाई के विरोध में भीम वाहिनी के पदाधिकारियों ने शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनपाल गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपकर आम जन के लिए उपयोगी वस्तुओं के दाम कम कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभिन्न प्रकार की सब्जियां, दाल, आटा, मसाले समेत अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बेहिसाब बढ़ रहे हैं। जिस कारण आम आदमी के लिए खाना खाना दूभर हो गया है। इसके अलावा दवाइयों की कीमत भी बेलगाम बढ़ाई जा रही है। गरीब लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। मामले में राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि महंगाई कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मौके पर सुधीर कुमार, वेदप्रकाश, सौरभ, प्रशांत, मोनी, चंदरपाल, रमेश चंद व इस्लामुद्दीन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें