फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गर्मी के साथ बढ़ रही विद्युत ट्रिपिंग की समस्या, औद्योगिक क्षेत्र में अधिक परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। गर्मी में बढ़ने के साथ क्षेत्र में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या अधिक बढ़ रही है। दोपहर के वक्त लगभग आठ से दस बार ट्रिपिंग होने के कारण घरेलू कार्य प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे में उपकरण खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी औद्योगिक क्षेत्र में होती है।
विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन रेलवे रोड के पास स्थित बर्फ फैक्टरी के प्रबंधक अभिषेक ठाकुर ने बताया कि पिछले दो माह से कटौती के साथ-साथ ट्रिपिंग भी काफी बढ़ गई है। जहां शासन की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में पूरे दिन आपूर्ति दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं खुर्जा के औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग आठ से दस घंटे की कटौती बनी रहती है। यदि कभी आपूर्ति सही होती है तो ऐसे में ट्रिपिंग की समस्या परेशानी होती है। हर 30 मिनट में पांच मिनट के लिए ब्रेकडाउन लिया जाता है। ऐसे में बड़ी मशीन नहीं चल पाती है और गैस मोटर भी खराब होने का खतरा बना रहता है।
इसके अलावा गांधी रोड स्थित कपड़ा व्यापारी नरेंद्र सैनी ने बताया कि एक सप्ताह से ट्रिपिंग की समस्या अधिक हो रही है। अचानक बिजली चली जाने से अंधेरा पसर जाता है। इन्वर्टर भी इस कारण खराब हो गया था। बीच-बीच में विद्युत सप्लाई की क्षमता भी कम और तेज हो जाती है। ऐसे में दुकानों में स्टेबलाइजर लगाना पड़ रहा है। खुर्जा एक्सईएन अमित कुमार का कहना है वर्तमान में सभी जगह विद्युत कटौती समस्या को दूर कर दिया गया है। वहीं जहां फॉल्ट होने की संभावना है, वहां भी नए तार लगाए जा रहे हैं। यदि किसी उपभोक्ता के यहां विशेष परेशानी है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें