फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बढ़ी समस्या, भारी बारिश का अलर्ट जारी

विज्ञापन
शिकारपुर में खुर्जा रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जल भराव को निकलता नगर पालिका क
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/शिकारपुर/ डिबाई/अहार। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार पूरा दिन रुक-रुक कर जारी रही। इससे जिले में कई जगह जलभराव की समस्या बन गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक 53 एमएम बारिश हुई। आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को शाम से ही बादल मंडराने लगे। देर रात से बारिश शुरू हो गई। सोमवार दिन निकलते ही कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। सुबह बच्चे भीगते हुए स्कूल गए। वहीं ऑफिस जाने वालों को भी बारिश से जूझना पड़ा। लगातार जारी रही बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया।
मौसम के तेवर बदलने से तापमान में गिरावट आई। शहर के निचले इलाकों और सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। शिकारपुर में खुर्जा रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जलभराव हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर वाटर पंप से पानी निकाला। अहार, अनूपशहर व डिबाई क्षेत्र में ज्यादा बारिश होने के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या हो गई।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान कम होकर 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि रविवार रात से सोमवार शाम तक 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 29 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें