फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मैदान में भरा पानी, जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। टांडा स्टेडियम के मैदान में पानी भर जाने के कारण मंगलवार को होने वाली जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्थगित हो गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में छुपी खेल प्रतिभाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

लगातार दो दिन बारिश के चलते मैदान में पानी भर गया। इसकी वजह से मंगलवार सुबह 10 बजे से नगर के टांडा स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। जल्द ही नई तिथि का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें