फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर गर्भवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छतारी। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बिलौनी गांव निवासी सात माह की गर्भवती को पति ने दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर बेरहमी से पीटा। पीड़िता भयभीत होकर अपने मायके आ गई। वहीं छतारी थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पीडित़ा सतो ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार ने 24 नवंबर 2023 को उसकी शादी खानपुर निवासी कुलदीप के साथ की थी। शादी में पीड़िता के परिजनों ने लगभग दस लाख रुपये खर्च किए थे, मगर कुलदीप और उसके परिवार के लोग खुश नहीं थे। वह शादी के बाद से ही बुलेट बाइक और दो तोले की सोने की चेन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर लगातार सतो को प्रताड़ित किया जाता था। दो माह पहले सास और ससुर अपनी बेटी के पास रहने चले गए। पीड़िता सात माह की गर्भवती भी। इसी दौरान आरोपी पति ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और घर से भगा दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें