फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल में छात्रा द्वारा अधिक रुपये खर्च करने पर शिक्षिका ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुलावठी के एक गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी नेशनल हाईवे स्थित एक गांव के इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। 28 सितंबर को स्कूल की शिक्षिका ने उन्हें फोन कर कालेज बुलाया और कहा कि उनकी बेटी स्कूल में काफी रुपये खर्च करती है। जब छात्रा से पूछताछ की गई तो पीड़िता ने बताया कि गांव निवासी दो व्यक्ति उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करते हैं। साथ ही उन्हें धमकी दी है कि यदि इसके बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों द्वारा बार-बार अपने घेर पर बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जाता है। इसके बदले में ही वह उन्हें खर्च करने के लिए रुपये देते हैं, जिसे वह स्कूल में खर्च करती है। एसएसपी के आदेश पर गुलावठी थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें