प्रयागराज कुंभ मेले में सेवा देने के लिए भेजी गई डिपो की 62 बसें वापस लौट आई हैं, जिससे अब यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बसों की किल्लत के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जनपद से कुल 225 बसें कुंभ मेले के लिए प्रयागराज भेजी गई थीं। सिकंदराबाद डिपो से 74 बसों का संचालन होता है। एआरएम दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि प्रयागराज कुंभ मेले में गई बसें लौट आई हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब प्रयागराज के लिए दो बसों का नियमित संचालन किया जाएगा।
इससे कुंभ मेला से लौटने वाले यात्रियों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कुंभ मेले के दौरान सुचारू बस सेवा का संचालन किया। अब सामान्य सेवा पुन: बहाल की गई है।