फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 7793 परीक्षार्थियों ने दी भूगोल व गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा देती छात्राएं। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं मंगलवार को भी जारी रहीं। इस दौरान जिले के 85 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 8003 के सापेक्ष 7793 छात्र-छात्राओं ने भूगोल व गृह विज्ञान समेत अन्य विषय की परीक्षा दी। 210 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं आठ फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि एक फरवरी से जारी प्रयोगात्मक परीक्षा में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल, कृषि रसायन, गृह विज्ञान, भूगोल, कला, गणित समेत अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जारी हैं। जिले में 209 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को कराने के लिए परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जा रही है। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें