फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट होगा दूर, बनेंगे 37 नए बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट होगा दूर, बनेंगे 37 नए बिजलीघर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के लोगों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए अफसरों ने नए उपकेंद्र बनाने की योजना तैयार की है। अधिकारियों ने जिले के विभिन्न खंडों में 10-10 एमवीए के कुल 37 नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने नए उपकेंद्रों का निर्माण करने के आदेश दिए थे। मंत्री के आदेश पर अफसरों ने जिले में नए उपकेंद्र बनाने का खाका खींचा और कुल 10-10 एमवीए के 37 नए उपकेंद्र बनाने के लिए जमीन चिन्हिंत की। बिजलीघरों के लिए जमीन मिलने के बाद अफसरों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खुर्जा-जहांगीराबाद में सात-सात बिजलीघरों का होगा निर्माण
अधिकारियों के प्रस्ताव के मुताबिक खुर्जा खंड के गांव गवां, पहासू, बड़ा गांव, टेना गोसपुर, अहरौली, नंबर चार और चिंगरावली, शहरी खंड में डीएम रोड द्वितीय, स्याना रोड और खुर्जा रोड, खंड छह में पाली परतापुर, सिकंदराबाद खंड में मोहल्ला रामनगर, हापुड़ रोड गुलावठी, खुशहालपुर, जोखाबाद नंबर तीन, मुकुंदगढ़ी, सिकंदराबाद नंबर और जोखाबाद नंबर चार, पंचम खंड में गांव सुनपेड़ा, ताजपुर, जाहिदपुर और धमैड़ा, स्याना खंड में गांव जलालपुर, पौटा कबूलपुर, घनसूरपुर और खेड़ी, जहांगीराबाद खंड के गांव मलकपुर, नट नगला, रसूलपुर, जहांगीराबाद टाउन टू, जाड़ौल टू, पूठा और तौली, शिकारपुर खंड के गांव पोंडरी, डोमला हसनगढ़ और आंचरूकलां, डिबाई खंड के गांव जरगवां, कसेर कलां और समसपुर में बिजलीघरों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

नए बिजलीघरों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अनुमति मिलने के बाद ही उनका निर्माण कराया जाएगा। इससे ओवलोडिंग के कारण फाल्ट, लो वोल्टेज और बिजली कटौती से निजात मिलेगी। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें