फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में खलल डाल रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद में खलल डाल रही बिजली कटौती
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में आधी रात के बाद बिजली कटौती होने से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है। जिसके कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार दिन में भी दो बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही।
मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी राखी, धमेन्द्र, राहुल ने बताया कि रात में बिजली न होने के कारण सारी रात इधर-उधर घूमकर काटनी पड़ रही है। रात नींद पूरी न होने के चलते दिन में आफिस में काम करते समय नींद आती है। रात में हो रही इस अघोषित कटौती को रोकने के लिए पावर कारपोरेशन कोई कदम नहीं उठा रहा है। जिससे लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को हाइडिल कालोनी और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े कई क्षेत्रों में सुबह सात से 11 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

बुगरासी में भी यही हाल
पिछले दो दिन से लगातार रात में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। मंगलवार को पूरी रात बिजली सप्लाई प्रभावित रहने के बाद बुधवार रात को भी पांच घंटे की कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार रात साढ़े 11 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। जिसके बाद तड़के करीब पांच बजे सप्लाई चालू की गई। निगम कर्मचारियों का दावा है कि 11 केवीए का तार टूटने के कारण सप्लाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया है। - वीके मिश्र, चीफ इंजीनियर, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें