फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से दोपहर तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद/खुर्जा। बारिश के कारण बृहस्पतिवार को नगर के साथ जिले के 350 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आठ से दस घंटे तक बिजली कटौती से लोग बेहाल हो गए। बारिश के कारण फाल्ट दूर करने में दिक्कत हुई। इस दौरान नगर के लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। कई कॉलोनियों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गया तो कई लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते बिजली सप्लाई बाधित हो गई। नगर क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े छह बजे गुल हुई बिजली 11 बजे सुचारु हुई। बारिश बंद होने के बाद जब सप्लाई को चालू करने के लिए कर्मचारी फील्ड में उतरे तो बार-बार बारिश के कारण उन्हें फाल्ट ठीक करने में परेशानी हुई। करीब 350 गांवों में लगातार दस घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

मोहल्ला राधा नगर, शास्त्री नगर, आदर्श नगर, साठा समेत अन्य कालोनियों में लोगों को पर्याप्त पेयजल भी नहीं मिल सका। नगर के हाइडिल कालोनी, अंसारी रोड, अनूपशहर अड्डा, डीएम रोड, यमुनापुरम, चांदपुर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह के समय बिजली संकट जारी रहा। जबकि दोपहर में बिजली सप्लाई सुचारु होने से लोगों को राहत मिली। इस दौरान अनूपशहर, नरौरा, शिकारपुर, डिबाई, जहांगीराबाद, खुर्जा, स्याना समेत अन्य क्षेत्रों के गांवों में शाम के समय बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
बारिश के कारण कई स्थानों पर छोटे-छोटे फाल्ट हुए थे। इनकी वजह से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। समस्या को दूर कराते हुए अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर तक जबकि शाम तक पूरे जिले की सप्लाई चालू करा दी गई थी। - विनोद कुमार मिश्र, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
जलभराव से जूझे लोग, दुकानों में भरा पानी
बुलंदशहर/खुर्जा। बारिश से बृहस्पतिवार को अधिकांश स्थानों पर नाला चोक होने के कारण जलभराव हो गया। डीएम रोड समेत अन्य स्थानों पर सड़कों पर घंटों पानी भरा रहा। डीएम रोड, कालाआम चौराहा, कलक्ट्रेट गेट, कचहरी, शनिदेव मंदिर रोड, कालाआम दिल्ली रोड, साठा, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के सामने, ईदगाह रोड, राधानगर, आनंद विहार, देवीपुरा, स्याना बस अड्डा, काली नदी रोड, धमैड़ा अड्डा, शिवपुरी और टीचर्स कालोनी समेत अन्य स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही।
सिकंदराबाद में झमाझम बारिश ने नगर पालिका के नालों की सफाई के दावों की पोल खोल कर रख दी। जल निकासी नहीं होने के कारण नगर की सड़कें, गली मोहल्लों में पानी भर गया। जलभराव के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। वाहन चालकों, लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात बंद होने के बाद भी काफी देर तक पानी भरा रहा। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिल गई मगर पालिका की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी भी झेलनी पड़ी। नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई ना कराए जाने से नगर के मोहल्ला सरायझाझन, पुराना होली मिलन रोड, कायस्थवाड़ा, काजीवाड़ा, गद्दीवाड़ा, खत्रीवाड़ा, गोरखी, सदीक नगर ,सलेमपुर रोड समेत कई मोहल्ले में पानी भर गया। गलियों में जलभराव होने के कारण लोग काफी देर तक अपने घरों में कैद रहे। बारिश बंद होने के बाद जलस्तर कम होने के पर लोग अपने घरों से बाहर निकल सके। जलभराव को लेकर लोगों में पालिका के खिलाफ रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन

नगर के सभी नालों की बरसात से पहले सफाई कराई गई थी। अचानक तेज बारिश के कारण कुछ समय के लिए एक-दो स्थानों पर जलभराव हो गया। समस्या का समाधान किया जाएगा। - विनोद कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें