सड़कों पर रखी निर्माण सामग्री और खुले में जल रहा कूड़ा
बुलंदशहर। शहर में सड़कों से अभी भी धूल के गुबार उठते रहते हैं। तो कूड़ा-कचरे के ढेर में अभी भी आग लगाना बंद नहीं हुआ है। रोक के बावजूद सड़कों पर उड़ने वाली धूल और खुले में रखी निर्माण सामग्री के चलते जिले की हवा अभी भी खतरे के करीब चल रही है। मंगलवार को जिले की वायु गुणवत्ता 275 मापी गई।
मंगलवार को नगर के चांदपुर रोड, पालिका मार्केट के पास व नगर के शनिदेव मंदिर के पास रेलवे लाइन के किनारे कूड़े के ढेर में आग जलती मिली। तो वहीं, नगर के यमुनापुरम में अफसरों के दावे हवाई साबित नजर होते आए। इस दौरान यमुनापुरम और स्याना बस अड्डा व चांदपुर रोड पर सड़कों पर धूल के गुबार उड़ते नजर आए। वहीं, नगर के शनिदेव मंदिर के पास और जिला अस्पताल परिसर में खुले में निर्माण कार्य होता रहा। वहीं, सड़कों पर निर्माण सामग्री रखी रही।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी सपना श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित मामलों की जानकारी की जाएगी। कूड़ा जलाने वालों पर निकाय द्वारा कार्रवाई का प्रावधान है। निर्माण कार्य संबंधी स्थानों पर निरीक्षण किया जाएगा।