फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में कूड़ा जलाने पर दी तहरीर, ठेकेदार पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश में कूड़ा जलाने पर दी तहरीर, ठेकेदार पर जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। कूड़ा-कचरा के ढेर में आग लगाने के बाद उठने वाले धुएं से हवा और जहरीली हो रही है। बुधवार को नगर के नुमाइश मैदान में कूड़े के ढेर में आग लगाने के मामले में पालिका अफसरों ने अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। साथ ही मैदान के ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नगर के नुमाइश मैदान में कूड़ा जलाने वाले अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। मैदान में सफाई का कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जाता है, इसके लिए नुमाइश मैदान के ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सभी सफाई नायकों को कूड़ा जलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी क्षेत्र में कूड़ा जलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा बिना ढके निर्माण कार्य कराने वाले या निर्माण कार्य सामग्री रखने वालों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें