फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पौधरोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में पौधे लगाते छात्र व शिक्षक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। वन महोत्सव के तहत जिले में लगातार पौधे रोपित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी जगह-जगह पौधे रोपित कर लोगों को हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आह्वान किया।
आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में वन महोत्सव विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता व पौधरोपण का आयोजन डॉ यशवंत राय द्वारा किया गया पोस्टर के माध्यम से सतेंद्र यादव, रिया सिंह, आकाश व काजल ने पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को पौधे रोपित करने के लिए जागरूक किया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों संग बाबू बनारसी दास पार्क में पीपल के पौधे को रोपित किए। प्रो.चारुल शर्मा ने बताया कि हमें पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। डॉ प्रीति चौधरी ने बताया कि वर्षा का जल पौधों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. यशवंत राय कॉलेज परिसर में नए प्रवेश पर वनस्पति के विद्यार्थियों को एक पौध देंगे व उसके ग्रोथ स्टेटस को रिकॉर्ड करेंगे। इस अवसर उप प्राचार्य डॉ.पूनम पालीवाल, बृजेश और संदीप आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय में वन महोत्सव उत्साह से मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपित किए। प्रधानाचार्य आरके सिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से 500 पौधरोपण करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें