फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बूथ, शक्ति केंद्र और संयोजकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खानपुर। नगर के एक फार्म हाउस में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मतदाता धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। बूथ, शक्ति केंद्र और संयोजकों को सम्मानित किया गया। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में सांसद डॉ.भोला सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान द्वारा विधानसभा में सर्वाधिक मत देने पर अभिनंदन समारोह हुआ।
विज्ञापन

सांसद ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सांसद भोला सिंह ने कहा कि कुछ लोग देश की एकता व अखंडता को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस पिछले तीन चुनावों में भी 240 सीट प्राप्त नहीं कर सकी है। 99 सीट आते ही विपक्ष का असली चेहरा सामने आ गया है। जनता को लक्ष्य निर्धारित कर एकजुट रहना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नेमपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला पंचायत डॉ. नरेश कुमार, ओमदत्त लोधी और मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें