फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगरीय क्षेत्रों में जाम से राहत के लिए प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगरीय क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर आए दिन लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यातायात पुलिस ने नगरीय क्षेत्र में लगने वाले जाम से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार की है। इसे सिकंदराबाद, खुर्जा और बुलंदशहर के कुछ मार्गों पर शुरू करने की योजना है। बाद में इसे अन्य मार्गों पर भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के नगरीय क्षेत्रों में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग आदि होने से अक्सर जाम लगता है। जाम में फंसने के कारण लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं। कई बार जाम में एंबुलेंस के फंसने के कारण रोगी समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। सिकंदराबाद के मुख्य मार्ग नगर हाइवे, खुर्जा के गांधी रोड, बुलंदशहर के तीन मार्गों को चिह्नित कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लेने की योजना है। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

-
ऐसे करेगी योजना कार्य
सीओ यातायात पूर्णिमा सिंह ने बताया कि योजना के अन्तर्गत चिह्नित किए गए मार्ग पर मार्ग अधिकारी और पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। ये अधिकारी जिन कारणों से मार्ग पर जाम लग रहा है उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। जैसे सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाएगी। पालिका प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। वहीं, डग्गामार वाहनों को भी सड़क किनारे खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। नियुक्त किए मार्ग अधिकारी अपनी टीम के साथ मार्ग पर भ्रमणकर निरंतर यातायात को सुचारू बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। वहीं, पीक ऑवर में अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। बताया कि यदि योजना सफल रही तो इसे अन्य नगरीय क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें