फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब, राधे-राधे के जयघोष से गूंजा नगर

विज्ञापन
जहांगीराबाद में निकाली गई पुरुषोत्तम मास की तीसरी प्रभात फेरी में शामिल विधायक व अन्य श्रद्धालु
विज्ञापन
जहांगीराबाद। पुरुषोत्तम मास के तीसरे रविवार को नगर में निकली तीसरी प्रभात फेरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः पांच बजे मोहल्ला पाठक स्थित भटनी वाले मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राधे-राधे के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय माहौल से पूरा नगर ब्रजधाम की छटा में रंगा नजर आया।
विज्ञापन


प्रभात फेरी का शुभारंभ डॉ. देवेंद्र गर्ग, डॉ. अरुणा गर्ग और बाल किशनदास बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पं. हरिकिशन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभात फेरी को रवाना किया। यात्रा भटनी वाले मंदिर से प्रारंभ होकर दरबार बैंड वाली गली, पुख्ता बाजार, रामागंज, केनरा बैंक मार्ग और टीचर्स कॉलोनी होते हुए मम्फोर्डगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। समापन पर क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ श्रीराधा-कृष्ण की आरती की। इसके बाद पुख्ता बाजार निवासी संजय गोयल के आवास पर संकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें सुमित गोयल, विक्की गोयल, शिवम सोनी, अंकुर बंसल और डॉ. देवेंद्र गर्ग ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विधायक संजय शर्मा ने भी एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं की खूब सराहना बटोरी।
आयोजक विक्की गोयल और सुमित गोयल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रत्येक रविवार को प्रभात फेरी निकाली जा रही है। अगली प्रभात फेरी सात जून को श्री सिद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। इस दौरान अवसर पर ललित अग्रवाल, बॉबी बंसल, अशोक शर्मा, धीरज बंसल, मनोज गुप्ता, कोमल वर्मा, जयभगवान गुप्ता, सरिता शर्मा, डोरिस शर्मा, दीपक गोयल, रौनक बंसल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें