फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकन व्यवस्था खत्म, किसान अब सीधे क्रय केंद्रों पर बेचें धान

विज्ञापन
विज्ञापन
टोकन व्यवस्था खत्म, किसान अब सीधे क्रय केंद्रों पर बेचें धान
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन ने धान की खरीद की ऑफलाइन और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इस सिस्टम में आ रही दिक्कत को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। अब किसान क्रय केंद्र पर सीधे अपना धान बेच सकेंगे।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि नई व्यवस्था से जिले के सभी 11 क्रय केंद्रों धान की खरीद शुरू हो गई है। धान की खरीद 31 जनवरी तक जारी रहेगी। जिले को इस बार धान खरीद के लिए शासन की ओर से 2900 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ। जबकि विभाग ने अब तक 7100 मीट्रिक टन से अधिक का धान खरीद लिया है। यह धान 13.70 करोड़ की राशि का खरीदा। इसमें से अब किसानों का 1.80 करोड़ रुपया बकाया भुगतान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्का खरीद में पिछड़ गया विभाग
जिले में मक्का खरीद भी शुरू हुई और इसके लिए नौ क्रय केंद्र खोले गए हैं। शासन की ओर से 5750 मीट्रिक टन मक्का की खरीद का लक्ष्य मिला था लेकिन विभाग की ओर से 461.500 मीट्रिक टन मक्का की ही खरीद हो सकी। विभागीय अफसरों का कहना है कि मक्का खरीद देरी से शुरू हुई थी और किसान पहले ही अपनी फसल को बेच चुके थे। ऐसे में इस बार मक्का खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें