फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुखार और गले में दर्द के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भीषण गर्मी में धूप से आने के बाद तुरंत कोल्ड ड्रिंक या ठंडा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार और गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक लोगों को धूप से आने के बाद तुरंत ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन के पास प्रतिदिन 300 से 400 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज ऐसे हैं जो बुखार व गले में दर्द की समस्या बता रहे हैं। फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि धूप से आने के बाद लोग तुरंत ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर लेते हैं। इसके चलते उन्हें बुखार व गले में दर्द की समस्या हो जाती है। इसके अलावा ओपीडी में उल्टी-दस्त, चक्कर, चिड़चिड़ापन, सिर दर्द, पेट दर्द व मुंह सूखने के लक्षण वाले मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें