फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : चिकित्सक नदारद, फार्मासिस्ट कर रहे इलाज

विज्ञापन
नरौरा पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में बैठे लैब टेक्नी​शियन व वार्डब्याय। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू हुए आरोग्य मेले में अब स्वास्थ्य विभाग महज खानापूर्ति करता नजर आ रहा है। रविवार को जिलेभर के समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में कई जगह फार्मासिस्ट उपचार करते मिले तो कुछ केंद्रों पर आरोग्य मेले का ही आयोजन नहीं हुआ। ऊंचागांव व लखावटी सीएचसी पर कहीं पर भी न तो विशेषज्ञ नजर आए और न मरीज। वहीं, खानपुर में विशेषज्ञ नहीं पहुंचे, तो सरायधारी, नरौरा, बनैल में चिकित्सक के न होने पर फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय ने दवा दी व पूर्व मरीजों को परामर्श दिया। चिकित्सक के न आने पर अब इन मेलों में मरीजों की भी संख्या कम होने लगी है।
विज्ञापन


खानपुर पीएचसी, सुबह 10:55
नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ के तैनात न होने पर मरीजों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। रविवार को आरोग्य मेले में विशेषज्ञ के आने की उम्मीद में पहुंचे मरीजों को मायूसी हाथ लगी। मेले में यूनानी चिकित्सक अनुपस्थित रहे, जबकि रजिस्टर में उनकी उपस्थिति लगी हुई मिली। मरीज गुड्डू कुमार, नसरीन, मरयम, खालिद ने बताया एक माह से आरोग्य मेले में विशेषज्ञ नहीं आ रहे। विशेषज्ञ न आने पर मायूस होकर लौटना पड़ता है। कुछ मरीजों ने फार्मासिस्ट व नर्सिंग स्टाफ से परामर्श लेकर दवा आदि ली।


ऊंचागांव सीएचसी, सुबह 11:50
ऊंचागांव सीएचसी पर विशेषज्ञ तैनात है। रविवार को आरोग्य मेला लगना था। केंद्र पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन नहीं हुआ। विशेषज्ञ के न होने पर मरीजों को बिना परामर्श के लौटना पड़ा। वहीं, गंभीर मरीजों को भी इमरजेंसी से स्याना रेफर किया गया। उधर, लखावटी सीएचसी पर भी आरोग्य मेले का आयोजन नहीं हुआ।
विज्ञापन

नरौरा पीएचसी, सुबह 11:55
नरौरा पीएचसी पर विशेषज्ञ तैनात नहीं है। सामान्य दिनों की तरह रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले में लैब टेक्नीशियन व वार्डबॉय ने मरीजों को परामर्श दिया। साथ ही दवा का वितरण किया।
बनैल पीएचसी, दोपहर 01:00
पहासू क्षेत्र के गांव बनैल स्थित पीएचसी पर आरोग्य मेले में विशेषज्ञ नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर फार्मासिस्ट ने मरीजों को परामर्श के साथ दवा का वितरण किया। चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि चिकित्सक डॉ. रवि शर्मा की पहासू सीएचसी पर इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई गई।
सरायधारी पीएचसी, दोपहर 01:20
नगर के सरायधारी नगरीय पीएचसी पर प्रभारी की कुर्सी खाली मिली। पूर्व में वह जहां अवकाश पर चल रहीं थी। अब अवकाश समाप्त होने के बाद भी केंद्र पर नहीं मिलने का मरीजों ने आरोप लगाया। जबकि, फार्मासिस्ट निखिल सक्सेना ने बताया कि प्रभारी मेले में आई थीं। समय से पूर्व चली गईं। मेले के दौरान 154 मरीजों को परामर्श व दवा का वितरण किया गया। अधिकांश मरीज एलर्जी व उल्टी-दस्त के रहे।
डिबाई सीएचसी, दोपहर 01:30
डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 01:30 बजे करीब न तो विशेषज्ञ आरोग्य मेले में मौजूद मिले और न ही परिसर में मरीज नजर आए। जबकि आरोग्य मेले का आयोजन दोपहर दो बजे तक होता है। वहीं, दूसरी ओर जहांगीराबाद में मरीजों को धूप में खड़े होकर चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए इंतजार करना पड़ा।


रविवार को सभी सीएचसी-पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। कुछ केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है तो कई चिकित्सक अवकाश पर चल रहे हैं। अगर किसी केंद्र पर आरोग्य मेले का आयोजन नहीं हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें