फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टोना-टोटका के शक में वृद्ध को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
खुर्जा में वृद्ध को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ़्तार आरोपी - संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के मूंडाखेड़ा गांव में दूसरे समुदाय के बाप-बेटों ने टोना-टोटका का आरोप लगाते हुए एक वृद्ध को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मूंडाखेड़ा गांव निवासी हिमांशु ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसके पिता लखमी सिंह किसी काम से खुर्जा नगर गए थे। वहां से लौट रहे थे, तभी मूंडाखेड़ा रोड पर रहने वाले शफीक अहमद ने उनको अपने घर बुला लिया और बातों में उलझाकर अंदर कमरे में ले गए। इसके बाद बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की और गाली-गलौज की। आरोपियों ने उनकी डंडे व चाकू से पिटाई करते हुए घायल कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने बीच-बचाव कराया और पिता को बंधन मुक्त कराया और उन्हें सूचना दी। पीड़ित हिमांशु ने अपने पिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी लखमी को पीटते हुए घर में टोना-टोटका करने का आरोप लगा रहे थे। पीड़ित बार-बार इससे इन्कार कर रहे थे लेकिन वह उनको पीटते रहे। पिटाई के कारण वह परिवार भयभीत था, जिस कारण पुलिस में भी शिकायत नहीं की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


आरोपी शफीक और उसके बेटे तालिब व रिहान के खिलाफ मारपीट, धमकी व हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें