फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 26 को 26.44 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

विज्ञापन
सिकंदराबाद में होर्डिंग्स उतारते पालिका कर्मी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए मतदान किया जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारी मतदान कराने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। कुल 1,498 मतदान केंद्रों पर 26.44 लाख मतदाता मतदान करेंगे। जिले की पांच विधानसभा बुलंदशहर और दो विधानसभा गौतमबुद्धनगर लोकसभा के अंतर्गत आती हैं।
विज्ञापन




जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि आचार संहिता का पालन किया जाए और किसी भी प्रत्याशी या पार्टी प्रतिनिधि के प्रलोभन में आए बिना अधिक से अधिक मतदान करें। इस बार लोकसभा चुनाव में 26 लाख 44 हजार 250 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें से 58808 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष है। साथ ही 11969 सर्विस मतदाताओं के टेंडर वोट डाले जाएंगे। जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 17789 और 20207 दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी करते ही फार्म 12डी मतदाताओं को उपलब्ध कराते हुए वोट डलवाई जाएगी।



3,5611 शस्त्र धारकों को जमा करने होंगे शस्त्र

आचार संहिता लागू होते ही अब जिले के 3,5611 शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र प्रशासन की निगरानी में जमा करने होंगे। इसके लिए डीएम ने निर्देश जारी कर दिए हैं। यदि शस्त्र जमा करने में छूट लेनी है तो गार्ड की नौकरी, व्यापारी, प्रतिदिन कैश का लेनदेन करने वाले बड़े व्यापारी के साथ अन्य लोगों को डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र देना होगा। जिस पर कमेटी के निर्णय के बाद ही शस्त्र जमा करने में छूट मिलेगी।
विज्ञापन




विधानसभावार युवा मतदाता और कुल मतदाता

विधानसभा युवा मतदाता पुरुष महिला कुल मतदाता

सिकंदराबाद 8,595 20,800 1,89,479 3,97,500

खुर्जा 8,259 2,05,274 1,86,282 3,91,574

बुलंदशहर 11,399 2,08,885 1,89,699 3,98,603

स्याना 9,690 2,02119 1,82,870 3,84,991

अनूपशहर 6,554 2,01,103 1,81,262 3,82,389

डिबाई 6,189 1,83,643 1,67,338 3,50,990

शिकारपुर 8,119 1,77,105 1,61,097 3,38,203

कुल 58,805 13,86,129 12,58,027 26,44,250

नोट - युवा मतदाताओं की उम्र 18 से 19 वर्ष है।



यह है कार्यक्रम

नोटिफिकेशन जारी - 28 मार्च

नामांकन करने की अंतिम तारीख – 04 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच – 05 अप्रैल

नाम वापसी का अंतिम दिन – 08 अप्रैल

मतदान – 26 अप्रैल

मतगणना – 04 जून



जिले में चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की जा रही हैं। अधिक से अधिक लोग मतदान करें, इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिए भी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। - सीपी सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें