फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब धान की फसल में नहीं होगा 10 कीटनाशक का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। धान समेत अन्य फसलों में प्रयोग किए जाने वाले 10 कीटनाशकों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। यदि कोई विक्रेता इन कीटनाशकों को बेचता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। यही नियम इनको बनाने, स्टोर करने और सप्लाई करने वालों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रेमवीर सिंह ने बताया कि धान की फसल में ऐसे 10 खतरनाक कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है जो काफी खतरनाक हैं। इनका प्रयोग किसान अधिक कर रहे हैं। इसके चलते बासमती चावल के निर्यात में गिरावट आ रही है। इसे देखते हुए अब इन कीटनाशकों के प्रयोग करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। आदेश है कि यदि अब कोई दुकानदार प्रतिबंधित किए गए कीटनाशक एसेफेट, बुप्रोफेजिन, क्लोरपाइरीफोस, हेक्साकोनोज़ोल, प्रोपिकोनाज़ोल, थियामेथोक्सम, प्रोफेनोफोस, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेन्डाजिम और ट्राइसाइक्लाजोल बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें