फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर के स्कूल-कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। वहीं मुकुंद स्वरूप शिक्षा समिति के तहत छात्र-छात्राओं ने नगर में स्वच्छता रैली निकाल कर लोगों को सफाई का संदेश दिया। सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्कूल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों के तेलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए । प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडे ने दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। जैन इंटर समेत सभी स्कूल कॉलेज ,सरकारी विभागों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। ग्राम सनोटा स्थित श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मुकुंद स्वरूप शिक्षा समिति के तहत चल रहे जेएस कॉलेज,एमएस इंटर कॉलेज, स्वामी दयाल भटनागर कन्या इंटर कॉलेज ,वीरेंद्र स्वरूप भटनागर अकैडमी के छात्रों ने संयुक्त रूप से नगर में स्वच्छता रैली निकाली। रैली को समिति के सचिव नितिन भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पूरे नगर में घूम कर कॉलेज के खेल मैदान पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें