फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के विरोध पर शाकिर ने किया था पत्नी का कत्ल

विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी शाकिर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
मकान बेचने के विरोध पर शाकिर ने किया था पत्नी का कत्ल
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कलौली में 19 नवंबर को हुए मेहनाज हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति शाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जुए और शराब के लिए अपना मकान बेचना चाहता था। मेहनाज ने विरोध किया तो आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौली निवासी युवक मुईद ने गत 19 नवंबर को तहरीर देकर बताया था कि पिता शाकिर ने उसकी मां मेहनाज की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। लेकिन, आरोपी का कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। बुधवार देर रात देहात कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी शाकिर अनूपशहर अड्डे पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब और जुए का आदि था। उस पर काफी कर्ज भी हो गया था, इसके चलते वह अपना मकान बेचना चाहता था। लेकिन, पत्नी मेहनाज इसका विरोध करती थी। 19 नवंबर को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसलिए उसने आवेश में आकर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें