फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर कब्जे का विरोध करने पर देवर और भतीजे ने कराई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर कब्जे का विरोध करने पर देवर और भतीजे ने कराई हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई में बुधवार तड़के महिला अनीता की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। मामले में देर रात मृतका के भाई ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह संपत्ति विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना बरला क्षेत्र के गांव फजलपुर निवासी राम खिलाड़ी ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी जटवाई निवासी मुकेश के साथ की थी। आरोप है कि अनीता से उसका देवर लाला उर्फ बब्लू और जेठ का लड़का चिंटू और कुक्कू, धर्मपाल, सुरेंद्र, बाला रंजिश मानते थे। इनका जमीन का विवाद चल रहा था। उनकी बहन और बहनोई के हिस्से में घेर की जमीन और जहांगीराबाद में एक दुकान आई थी। लेकिन, आरोपी उक्त दुकान आदि पर कब्जा करना चाहते थे। जिसका उनकी बहन अनीता विरोध करती थी। आरोप है कि इसी के चलते आरोपियों ने रोहित, निवासी नेहरूगंज थाना अनूपशहर, लाला निवासी मदार गेट कुंज घाट अनूपशहर और रिंकू निवासी मदार गेट थाना अनूपशहर को अनीता की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चिंटू, कुक्कू, धर्मपाल, लाला उर्फ बब्लू, सुरेंद्र, बाला, रोहित, लाला और रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि, अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें खाक छान रही है।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियाें को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें