फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी में लैब इंचार्ज की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी में लैब इंचार्ज की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांव नयागांव के पास दूध की डेयरी में युवक राजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जता डेयरी मालिक व उसके बेटे और मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला करंट से मौत का सामने आ रहा है।
गांव सूजापुर कीरतपुर निवासी राजू लोधी (37) पुत्र कुंवर सिंह नयागांव के पास एक दूध के प्लांट पर आठ वर्षों से लैब इंचार्ज के रूप में नौकरी कर रहा था। राजू सुबह नौ बजे प्लांट पर जाने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद डेयरी से पिता कुंवर सिंह के फोन पर कॉल आई कि उनके बेटे राजू का एक्सीडेंट हो गया। दूसरी कॉल आई की बिजली के करंट से उसकी मौत हो गई है। तीसरी और अंतिम कॉल में बताया गया कि दूध प्लांट की टंकी में गिरने से राजू की मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला करंट से मौत का सामने आ रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के पिता कुंवरपाल सिंह ने बताया कि राजू कई वर्षों से डेयरी में काम करता था और पिछले कई माह से वेतन नहीं मिलने से आठ दिन पूर्व उसने नौकरी छोड़ दी थी। आरोप है कि दो दिन पूर्व ही डेयरी मालिक ने पांच हजार रुपये देकर अपने बेटे को घर भेजा और पूरा वेतन डेयरी पर जाकर लाने की बात कही। आरोप है कि वहां मौजूद डेयरी संचालक, उसके बेटे और मैनेजर ने राजू की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

अभी तक की जांच में सामने आया है कि टंकी में करंट उतरने से राजू की मौत हुई। जांच पूरी होने के बाद घटना में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें