फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा मिली न दर्ज हुई रिपोर्ट, बेटी की हो गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा मिली न दर्ज हुई रिपोर्ट, बेटी की हो गई हत्या
विज्ञापन

औरंगाबाद। मकान खाली कराने को लेकर पूर्व पति समेत अन्य लोगों पर जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से शिकायत के बाद भी शबनम को न तो सुरक्षा मिली और न ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद उसकी मासूम बेटी की हत्या नहीं होती।
रोते-बिलखते शबनम ने बताया कि साल-2014 में पति मुजम्मिल से उसका तलाक हो गया था और वह एक बेटे को लेकर दिल्ली चला गया और वहीं रहने लगा। आरोप है कि गांव स्थित वह जिस मकान में अपनी बेटी सबा के साथ रहती थी, उस मकान को खाली कराने के लिए मुजम्मिल काफी समय से दबाव बना रहा था। यह घर छोड़कर वह कहां जाएगी, इसके चलते उसने घर नहीं छोड़ा। मकान न छोड़ने पर मुजम्मिल कई लोगों से धमकियां भी दिलवाता था। आरोप है कि दस दिन पूर्व मुजम्मिल के इशारे पर कुछ लोगों ने उस पर हमला किया था। इसके कारण वह काफी भयभीत थी। इसके चलते वह मामले की शिकायत लेकर 14 सितंबर को एसएसपी कार्यालय गई थी। आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन बाद वह फिर से 16 सितंबर को अपनी बेटी सबा को लेकर एसएसपी कार्यालय गई। एसएसपी से शबनम ने अपने पूर्व पति और गांव के पूर्व प्रधान से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। शबनम का आरोप है कि दो बार एसएसपी से गुहार लगाने के बावजूद न तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही उसे कोई सुरक्षा दी गई। शबनम का कहना है कि अगर समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो जाती तो आज उसकी मासूम बच्ची उसके साथ होती। उसने हत्या के मामले में पूर्व पति समेत कई लोगों पर आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को नहीं खिला पाई चाऊमीन
औरंगाबाद। शबनम ने बताया कि सबा को चाऊमीन और चॉकलेट बहुत पसंद थी। वह अक्सर उसे खिलाती थी। शबनम ने बताया कि रविवार सुबह जब वह बुलंदशहर जा रही थी, तब भी सबा ने चाऊमीन लाने की फरमाइश की थी। वह अपनी बेटी से चाऊमीन लाने का वादा करके घर से निकल गई थी। उसने बेटी के लिए चाऊमीन खरीदा, लेकिन उसे क्या पता था कि सबा चाऊमीन अब कभी नहीं खा सकेगी। यह कहते हुए शबनम फूट-फूटकर रो पड़ी। इसे देखकर वहां खड़े लोगों की आंखें नम हो गईं। महिला पुलिसकर्मी ने उसे सांत्वना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें