फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला कराने को घर से साथ ले गए, फिर गोली मारकर कर दी युवक की हत्या

विज्ञापन
Murder - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
फैसला कराने को घर से साथ ले गए, फिर गोली मारकर कर दी युवक की हत्या
विज्ञापन

खुर्जा। देहात क्षेत्र के गांव कलेना में युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि आरोपी उसे दिन में हुए झगड़े के बाद फैसला करने की बात कह कर अपने साथ लेकर गए थे।
थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव कलेना निवासी संदीप उर्फ गोलू (29) पुत्र सतेंद्र सिंह की शनिवार शाम को गांव के ही दो लोगों से मामूली कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर देर रात आरोपी युवक संदीप के घर पर पहुंचे और फैसला करने की बात कहते हुए उसे अपने साथ घर ले गए। आरोप है कि घर के कमरे में उन्होंने संदीप के साथ मारपीट की और उसके बाद तमंचे से सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सतेंद्र ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने गांव कलेना निवासी आरोपी रामअवतार, लखपत उर्फ ललित और कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें